Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में पहली बार होने जा रहा भविष्य पुराण का आयोजन,बैंड- रामा...

बिलासपुर में पहली बार होने जा रहा भविष्य पुराण का आयोजन,बैंड- रामा वर्ल्ड मैदान में भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

28 मई से 05 जून तक गोमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं भविष्य पुराण का आयोजन होने जा रहा है,जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। धार्मिक आयोजन से पहले रामा वर्ल्ड सिटी में शास्त्रीय विधि से मंत्रोच्चार और गौधली बेला के शुभमुहूर्त पर भूमि पूजन किया गया।गौ माता को पुनः प्रतिष्ठा एवं राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से न्यायधानी की नगरी बिलासपुर में 28 में से 5 जून तक अब तक का सबसे भव्य और दिव्य श्री गो प्रतिष्ठा महायज्ञ भविष्य पुराण का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन रामा वर्ल्ड ग्राउंड रायपुर रोड में किया जाएगा। इससे पहले यहां कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन के मुख्य यजमान शंकराचार्य के कृपापात्र आचार्य मेघानंद शास्त्री के द्वारा विधि पूर्वक पूजन सम्पन्न कराया गया। पूजन में शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर के दंडी स्वामिश्री डॉ इन्दुभवानंद तीर्थ महाराज, दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानन्द सरस्वती महाराज सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा बेमेतरा भी उपास्थि रहे। श्रीमंदज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज ने भविष्य पुराण में प्रकाश डालते हुए बताया कि आने वाले भविष्य की पीढ़ियों में कैसे सुधार ला सकते हैं। कलयुग में कैसे कलयुग के प्रभाव से बच सकते हैं। इस प्रकार की जानकारी भविष्य पुराण में दी गई है।

शंकराचार्य के कृपापात्र शिष्य एवं आयोजन के मुख्य यजमान हरीश शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया यह हमारे प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर के लिए सौभाग्य की बात है जहाँ गौप्रतिष्ठा महायज्ञ होना है। सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से भविष्य पुराण सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा जिसका भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में काफी उत्साह है।बाइट:- श्रीमंदज्योतिर्मयानंद सरस्वती जी महाराज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments