न्यायधानी बिलासपुर में गुरुवार को सुबह से रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र बहतराई के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक बिलासपुर शहर में पिछले 24 घंटों में 30.4 मिलीमीटर बारिश और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर जिले में पिछले चौबीस घंटों में 74.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं जिले में 1 जून से आज तक जिले में 6723.3 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 10 साल की तुलना में 620 मिली मीटर अधिक बारिश हुई है।



बिलासपुर शहर में कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि धूप निकलने के साथ उमस का भी एहसास होने लगता है। यह भी पता चला कि पिछले 10 वर्षों में जिले में आज दिनांक तक हुई औसत वर्षा की तुलना में इस बार 619.9 मिमी अधिक वर्षा होने और रिकॉर्ड ब्रेक होने की पुष्टि की गई।अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय से जारी तालिका में स्पष्ट है कि जिले में 1 जून से 1 अगस्त तक दर्ज 6723.3 मिमी बारिश होने के बाद इस तारीख में पिछले 10 साल में औसत वर्षा 6103.4 मिमी रिकॉर्ड की गई, जो 619.9 मिमी अधिक है।



