बिलासपुर में युवती के लापता होने से परिजन चिंतित, थाने से लेकर SSP बंगले तक लगाई गुहार,वायरल वीडियो में युवती ने किया कोर्ट मैरिज का दावा, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बिलासपुर में युवती के लापता होने से मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी, वहीं अब इसी युवती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को बालिग बताते हुए युवक से कोर्ट मैरिज करने का दावा किया है। युवती ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता की जांच के साथ मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।रविवार को 26 वर्षीय युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों को घर में एक पत्र मिला, जिसमें युवती ने स्वेच्छा से घर छोड़ने की बात लिखी थी। इसके बावजूद परिजन उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने एक युवक के साथ जाने की आशंका जताई है।सोमवार को परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे और युवक पर अपहरण का आरोप लगाया, लेकिन प्राथमिक जांच में युवती के बालिग होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। इसके बाद युवती और युवक की तलाश शुरू की गई, जो अब भी जारी है।तीन दिन बीतने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो नाराज परिजन और समाज के लोग पहले थाने पहुंचे, फिर SSP रजनेश सिंह के निवास पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों ने उन्हें संयम रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की।इसी बीच युवती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा है कि वह बालिग है और युवक से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। उसने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है और किसी भी तरह के दबाव से इंकार किया है। पुलिस इस वीडियो को भी विवेचना में शामिल कर उसकी प्रामाणिकता की तकनीकी जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती और युवक की तलाश जारी है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर भी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पक्षों की बात और प्रमाणों की जांच कर रही है। SSP रजनेश सिंह, सीएसपी निमितेश सिंह और टीआई एसआर साहू ने परिजनों और समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत कर भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष और कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles