बिलासपुर में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक अमर अग्रवाल ने किया भूमि पूजन व लोकार्पण, सामुदायिक भवन और कक्षा गुर्जर भवन को मिली सौगात

बिलासपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करते हुए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ वार्डों और समितियों को भवन एवं सड़क जैसी सुविधाओं की सौगात दी जा रही है। मंगलवार को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया।कार्यक्रम की शुरुआत नूतन चौक स्थित पीएम श्री शासकीय स्कूल से हुई, जहां विधायक अमर अग्रवाल ने नए कक्षा कक्ष के निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर आधारभूत संरचना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।इसके पश्चात विधायक वार्ड क्रमांक 63 पहुंचे, जहां नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि यह भवन क्षेत्र के विकास की नई गाथा लिखेगा और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

उन्होंने समिति से आग्रह किया कि सामुदायिक भवन के रखरखाव की जिम्मेदारी लेते हुए इसे बेहतर स्थिति में बनाए रखने में शासन का सहयोग करें।इसके बाद विधायक सरकंडा स्थित कक्षा गुर्जर भवन पहुंचे, जहां प्रथम तल के निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे भवन समाज के लिए उपयोगी साबित होते हैं और लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles