Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में शुरुआत रेंट ए साइकिल की डिमांड गर्मी में कम, स्टैंड...

बिलासपुर में शुरुआत रेंट ए साइकिल की डिमांड गर्मी में कम, स्टैंड पर पड़ी धूल खा रही साइकिले।

बिलासपुर में शुरुआत रेंट ए साइकिल की डिमांड गर्मी में अब कम हो गई है। स्टॉपेज पर पड़े पड़े साइकिलों में धूल लग गया है। गांधी चौक के साइकिल स्टेशन स्टॉपेज में तो रेंट ए साइकिल का जरा सा भी डिमांड नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब से साइकिल स्टेशन यहां पर बना है तब से सिर्फ एक ही बार साइकिल रेंट पर गई है। उसके बाद से आज तक कोई यहां पर साइकिल को लेने नहीं आया। और साइकिल ऐसी पड़ी हुई है। अभी 30 साइकिलों के लिए शहर में अलग-अलग जगह पर चार स्टॉपेज बनाए गए हैं।

जहां साइकिल खड़ी है लेकिन कोई इनका इस्तेमाल करता नजर नहीं आ रहा हैं। हैप्पी स्ट्रीट में पांचवा स्टॉपेज बनाया जा रहा है। बढ़ती गर्मी में साइकिल स्टैंड पर पड़ी पड़ी धूल खा रही है। कई स्टॉपेज में तो साइकिलों को अभी तक किसी ने लिया ही नहीं है और वे साइकिल जस की तस केवल खड़ी हुई है। देख कर तो लग रहा है कि रेंट ए साइकिल का डिमांड इन गर्मी की दिनों में कम हो गया है। इंजीनियरों का कहना है कि अब तक 400 रजिस्ट्रेशन हो चुका है। लोग समय के हिसाब से साइकलिंग करते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments