बिलासपुर में सड़कें बनी मुसीबत,शहर से रेलवे परिक्षेत्र तक गड्ढों की भरमार ,रेलवे ने दिया भरोसा,जहां जरूरत, वहां जल्द होगी मरम्मत और पैचवर्क

बिलासपुर शहर में सड़कों की जर्जर हालत लगातार सुर्खियों में है। बात केवल नगरपालिकीय क्षेत्रों की ही नहीं, बल्कि रेलवे परिक्षेत्र भी सड़कों की खस्ताहाली से अछूता नहीं है। हालांकि रेलवे प्रशासन ने हालात सुधारने का भरोसा दिया है और जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है। शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद से सड़कें पूरी तरह टूटी पड़ी हैं। डामर उखड़ चुका है और गहरे गड्ढों ने आवागमन को मुश्किल बना दिया है। इन हालातों पर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।रेलवे परिक्षेत्र की बात करें तो स्थिति तुलनात्मक रूप से थोड़ी बेहतर जरूर है, लेकिन यहां भी मरम्मत की जरूरत साफ दिखाई देती है।

रेलवे कॉलोनी, स्टेशन रोड और मंडल कार्यालय के आस-पास रोज़ाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन गड्ढों और उखड़ी सड़कों के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।इस बीच, बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह से जब रेलवे क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने माना कि सुधार की जरूरत है। उनका कहना है कि शहर की तुलना में रेलवे की सड़कें बेहतर हैं, लेकिन जहां खामियां हैं, वहां जल्द पैचवर्क और रिपेयरिंग कराई जाएगी। रेलवे अधिकारी ने यह भी बताया कि स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के चलते कुछ मार्गों पर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन जिन रास्तों पर आम लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है, उनका निरीक्षण कर तेजी से मरम्मत शुरू की जाएगी।अब रेलवे प्रशासन के आश्वासन के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही परिक्षेत्र की सड़कें भी बेहतर स्थिति में नजर आएंगी और यात्रियों व कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles