बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के तर्ज पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, डिवाइड निर्माण व स्ट्रीट लाइट का कार्य प्रगतिशील।

बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य जारी है। शहर की सड़कों को चौड़ीकरण कर संवारा जा रहा है। मंगला से सकरी जाने वाले रोड पर कार्य जारी है। भीड़भाड़ वाली इस रोड में अक्सर ट्रैफिक की समस्या देखी गई है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन शहर को संवारने के साथ रोड के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि रोड का काम पूरा हो चुका है। अब वहां पर डिवाइडर का काम चल रहा है। साथ ही वहां पर एक चौक भी बनाया जाएगा। ताकि लोग दुर्घटनाओं से बच सके। सकरी रोड से उसलापुर तक की रोड का काम जारी है और जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रोड बन जाने के बाद यह विनोचा कॉलोनी वाली रोड शहर के अंदर की सबसे चौड़ी रोड बन जाएगी। साथ ही पूरे रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। और सकरी रोड के चौड़ीकरण से मुंगेली या कोटा से आने वाले लोगों को ट्रैफिक की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles