बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हेतु मंगलवार को पुलिस मैदान में किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल।

बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी पुलिस मैदान में होगा, जहां प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव झंडा रोहण करेंगे। मंगलवार को पुलिस मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल मंगलवार सवेरे 09 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुकूल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। एडीएम आर.ए. कुरुवंशी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का रिहर्सल किया गया।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। फाइनल रिजल्ट में बिलासपुर के अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुति देकर यह आश्वस्त किया कि 15 अगस्त को वे खूब तालियां बटोरने वाले हैं।

स्वतंत्रता दिवस के 1 दिन पहले मंगलवार को पुलिस मैदान में फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एनसीसी स्काउट गाइड, होमगार्ड, जिला पुलिस सहित 11 टुकड़िया शामिल हुई, जिन्होंने मार्च पास्ट कर डमी मुख्य अतिथि को सलामी. फुल ड्रेस रिहर्सल के पश्चात कलेक्टर ने 11 टुकड़ियों के प्रमुखो का परिचय लिया और उनके बेहतर मार्च पास्ट के लिए उनकी तारीफ की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस मैदान को खास तौर पर सजाया जा रहा है, तो वहीं दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है।

रिहर्सल के दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एयर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles