बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से हुई एक और मौत, इस संक्रामक बीमारी से मरने वालों की संख्या हुई तीन।

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत हो गई है।अपोलो अस्पताल में मंगला निवासी विजय सिंह 66 वर्षीय बुजुर्ग का पिछले एक हफ्ते से अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में इलाज करा रहे कोरिया और जांजगीर जिले के दो स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 7 एक्टिव केस थे, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि 4 मरीजों का इलाज जारी है। मलेरिया, डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि कोरिया जिले के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया था। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई।

इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई थी। पता चला कि, परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। जिसके बाद बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles