
बिलासपुर में 11 से 14 अगस्त तक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा तृतीय सोपान, स्वर्ण पंख और निपुण जाँच परीक्षा शिविर आयोजित किया गया। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव रहे।जिन्होंने स्काउटिंग के माध्यम से अनुशासन, सेवा, निष्ठा और नेतृत्व के गुण अपनाने का संदेश दिया।शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, गांठ बंधन, पायनियरिंग, टीमवर्क, सामाजिक सेवा और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों, देशभक्ति गीतों और सामूहिक खेलों के माध्यम से स्काउटिंग के मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। इस शिविर में कब 6, बुलबुल 22, स्काउट 80, गाइड 167, रोवर–21 एवं रेंजर 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया और प्राथमिक जाँच परीक्षा में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।शिविर के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रभारी, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।




