Homeहमर बिलासपुरवोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च,नेहरू चौक से अंबेडकर चौक...

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च,नेहरू चौक से अंबेडकर चौक तक गूंजे नारे…

बिलासपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण ने शनिवार शाम वोट चोरी के विरोध में नेहरू चौक से अंबेडकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेसजन हाथों में मोमबत्तियां लिए वोट चोर गद्दी छोड़ लोकतंत्र के गला घोंटने वालों गद्दी छोड़ो और गद्दी की चोरी ऊपर से सीना जोरी जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी शुरू से ही भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग बार-बार नकारता रहा। अब भाजपा और आयोग का सांठगांठ उजागर हो चुका है और विपक्ष इसके खिलाफ जनांदोलन की ओर बढ़ रहा है।ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए भाजपा और चुनाव आयोग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ईवीएम हैकिंग, वोटर लिस्ट में हेरफेर, मतदान के बाद वोट प्रतिशत बढ़ना और बिहार में एसआईआर के नाम पर 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाना इसी की मिसाल है।विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2024 के चुनाव में शुरुआती राउंड में पीछे थे, लेकिन अचानक परिणाम भाजपा के पक्ष में कर दिए गए। जांच में 543 में से 538 लोकसभा सीटों पर गिने गए और घोषित वोटों में अंतर पाया गया। वहीं, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।पूर्व महापौर रामशरण यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा के पंचायत चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ सामने आई थी, वहीं भाजपा से जुड़े चुनाव अधिकारी को बैलेट पेपर पर निशान लगाते पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से साबित होता है कि आयोग भाजपा के लिए चुनाव को प्रभावित कर रहा है।मशाल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए जिनमें शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए जनता को फिर से सड़कों पर उतरना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments