Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर-रायपुर रोड पर भीषण हादसा गाड़ी से फेंके गए तीन युवक, एक...

बिलासपुर-रायपुर रोड पर भीषण हादसा गाड़ी से फेंके गए तीन युवक, एक की मौत, दो घायल

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात गुरु नानक ढाबे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक पार्टी से लौटते समय इनोवा गाड़ी में सवार होकर चकरभाठा से बिलासपुर आ रहे थे।तेज रफ्तार में चल रही इनोवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और करीब 100 से 200 फीट तक सड़क पर घूमती रही। इस दौरान गाड़ी का दरवाजा खुल गया और उसमें सवार तीनों युवक बाहर फेंके गए।

हादसे में जैकी गेही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश चांदनी और पंकज छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी युवक चकरभाठा कैंप के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया और आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments