बिलासपुर रेंज आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर रेंज स्तरीय पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली।

बिलासपुर रेंज आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर रेंज स्तरीय पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। बैठक में बिलासपुर जिले के एसपी रजनेश सिंह सहित चुनाव आयोग से ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे। एसपी रजनेश सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिले के राजपत्रित अधिकारियों को दिये गये प्रशिक्षण की सारगर्भित जानकारी दी। इसके अंतर्गत फोर्स डिप्लायमेंट, फोर्स के रोटेशन की प्लानिंग, केन्द्रीय बल और राज्य सशस्त्र बल के आगमन की तैयारी के तहत उनके रूकने एवं मूलभूत सुविधों की तैयारी के साथ उन्हें दिये जाने वाले मानदेय संबंधी जानकारी दी गई। आईजी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराना सबकी प्राथमिकता है।

रेंज स्तरीय प्रशिक्षण के पश्चात अगले चरण में जिले के अन्य अधिकारियों सहित प्रधान आरक्षक, आरक्षकों एवं विशेष पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण कराना है। इसके लिए रेंज स्तर पर राज्य स्तर पर प्राप्त मास्टर ट्रेनर अधिकारियों से प्रशिक्षण सामग्री संकलित कर लेने और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की पुस्तिका का अध्ययन प्रशिक्षण देने निर्देशित किया गया।निर्वाचन प्रशिक्षण में एएसपी अर्चना झा, एएसपी मधुलिका सिंह और 10 उप पुलिस अधीक्षक, 3 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, 22 निरीक्षक, 7 उप निरीक्षक सहित 4 सहायक उप निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles