Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों...

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए रेलवे की नई सौगात…

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने एक नई पहल की शुरुआत की है। बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद यात्रियों के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन में निःशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू की गई है। अब स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग तक यात्री बिना किसी परेशानी के आसानी से पहुंच सकेंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यह सेवा शुरू की गई है। चार बैटरी कारें स्टेशन परिसर में उपलब्ध रहेगी। इनमें दो बैटरी कारें गेट नंबर 1 पर और दो बैटरी कारें गेट नंबर 4 पर यात्री सुविधा मे तैनात रहेंगी। इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर पार्किंग तक पहुंचने में आसानी होगी। बिलासपुर रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी और इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि बिलासपुर मंडल अपने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यह निःशुल्क बैटरी कार सेवा बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंदों के लिए काफी लाभकारी होगी। तो अब अगर आप बिलासपुर रेलवे स्टेशन आते हैं और इस सुविधा के पात्र हैं, तो निःशुल्क बैटरी कार सेवा का लाभ उठाना न भूलें। यह न केवल आपकी यात्रा को आरामदायक बनाएगी, बल्कि समय और ऊर्जा की भी बचत करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments