Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर रेलवे स्टेशन में जीएम और डीआरएम ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता...

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में जीएम और डीआरएम ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।इसी कड़ी में एसईसीआर के सभी स्टेशनों, रेलवे परिसरों,कार्य क्षेत्रों एवं गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारहवें दिन स्वच्छता के प्रति लोगों खासकर युवा वर्ग को जागरूक एवं सफाई में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एसईसीआर के सभी प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफार्मों,यात्री प्रतीक्षालयों एवं यात्री गाड़ियों में स्थित टॉयलेट की बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इसी कड़ी में बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में जीएम नीनु इटियेरा के नेतृत्व में श्रमदान के तहत सफाई कर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया।इस श्रमदान में डीआरएम सहित सभी विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर सहित मुख्यालय एवं बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारीगण, रेलकर्मी, सफाई मित्र और स्टेशन सहायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।इस अवसर पर महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वच्छता का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया।

बहरहाल स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान इसके अलावा स्टेशन परिसर में लगे एलसीडी के माध्यम से बायो टॉयलेट के बेहतर प्रयोग के बारे में विडियो प्रसारित कर यात्रियों को बायो टॉयलेट उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से स्टेशन में स्वच्छता बनाए रखने हेतु नियमित रूप से उद्घोषणा भी की जा रही है।इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों में स्थित टॉयलेट का स्वच्छता निरीक्षण किया गया।सफाई कर्मचारियों द्वारा स्टेशन परिसर में स्थित टॉयलेट के अंदर एवं आसपास के क्षेत्रों में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments