बिलासपुर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर, एसपी औऱ नगर निगम कमिश्नर सहित पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ़्लैग मार्च निकाला गया।

बिलासपुर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर, एसपी औऱ नगर निगम कमिश्नर सहित बिलासपुर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बिलासपुर पहुंचे पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ़्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस मैदान से हुई जो गोलबाजार, कोतवाली चौक, गांधी चौक, दयालबंद, तोरवा, रेलवे स्टेशन, तारबाहर, तालापारा, होते हुए सरकंडा पहुंची, जहां ईरानी मुहल्ला, नूतन चौक, अशोकनगर, राजकिशोर होते हुए फ्लैग मार्च का पुलिस मैदान पहुंचकर समापन हुआ। जिले में अर्ध सैनिक बल की 14 कंपनी तैनात है।

इसी कड़ी में कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह एवं निगम कमिश्नर अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड से फ्लेग मार्च निकाला गया। हथियारों से लैस जवानों ने शहर के मुख्य मार्ग और चौक-चौराहों पर पैदल मार्च किया। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आम लोगों को निर्भिक होकर मतदान करने कहा। किसी भी तरह की रोक-टोक की शिकायत तत्काल पुलिस से करने अपील की। मार्च के माध्यम से जिले में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध होने का संदेश दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles