बिलासपुर लोकसभा जीतने के बाद तोखन साहू को जिला कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिलासपुर लोकसभा सीट पर फिर एक बार परचम लहराया है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी तोखन साहू ने पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 163881 वोटो के अंतर से रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी टोकन साहू को प्रमाण पत्र के लिए 2 घंटे इंतजार करना पड़ा। जीत की सूचना मिलने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक और अन्य नेताओं के साथ रात पोने 9:00 बजे मतगणना स्थल पहुंच गए, विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेता वहां पहले से मौजूद थे। यह सभी नेता जीत का प्रमाण पत्र दिए जाने का इंतजार करते रहे, परंतु तकनीकी त्रुटि के कारण 2 घंटे तक प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। रात 11:00 बजे भाजपा प्रत्याशी टोकन साहू को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें बधाई दी, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए और एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles