बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तोखन साहू ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी ने एक विशाल नामांकन रैली निकाली। यह रैली शहर के जगन्नाथ परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नेहरू चौक पहुंची। इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज मंत्री और नेता सभा में मौजूद रहे.

बिलासपुर में बीजेपी की नामांकन रैली में भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जगह-जगह तोखन साहू की रैली का स्वागत किया गया।डीजे के साथ जगन्नाथ मंगलम से शुरू हुई रैली गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कोतवाली चौक, गोलबाजार, देवकीनंदन चौक होते हुए धीरे-धीरे ये रैली नेहरू चौक पहुंची। इस रैली में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़े संगीत सहित अन्य कार्यक्रमों की भी झलक दिखाई दी।वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव,,नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक शुशांत शुक्ला, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरम जीत सिंह, पूर्व सांसद, लखन लाल साहू, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति बांधी, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय, भाजपा नेत्री वाणी राव, भाजपा नेता विष्णु यादव, बीपी सिंह, प्रकाश सूर्या, रौशन सिंह, अमन फ्रांसिस सहित महिला और पुरुष भाजपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह भी देखने को मिला। इस दौरान बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार देशवासियों सहित बिलासपुर ने ठान लिया है कि उन्हें भाजपा को 400 के पार सीटें दिलवानी है। कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है जो कुछ सीट पास है उसे ही पहले कांग्रेस बचा ले। बढ़ते महंगाई के जवाब में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने जवाब दिया कि सरकार सभी दिशाओं और क्षेत्रों में काम कर रही है। जिस तरह कांग्रेसी दावा कर रहे हैं कि बीजेपी 150 से 180 सीटों पर सिमट जायगी यह तो आने वाला चुनाव के बाद मतगणना में कांग्रेसियों को पता चल जाएगा।


जिस तरह पूरे देश में नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है,उस लहर को आगे बढ़ाने के लिए बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू कई कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। निश्चित तौर पर मोदी के 10 साल के कार्यकाल और साय सरकार के चार माह के कार्यकाल का जनता समर्थन करेगी।बता दें कि बिलासपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना है। इस सीट पर बीजेपी से तोखन साहू और कांग्रेस से देवेंद्र यादव चुनावी मैदान में आमने सामने है।





