Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर विधानसभा के निर्वाचन में लगे कर्मचारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की...

बिलासपुर विधानसभा के निर्वाचन में लगे कर्मचारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण की जांच हेतु तहसीलदार अतुल वैष्णव द्वारा निरक्षण।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव में लगे कर्मचारियों, अधिकारियों को प्रशिक्षण देने कार्य योजना बनाई जा रही है। इसके लिए बिलासपुर विधानसभा के निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार अतुल वैष्णव ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया।

दयालबंद के मल्टी पर्पस स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. 8, 9 और 10 अप्रैल को यहां 1200 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी मतदान में लगे कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित बारिकियां समझाएंगे, तहसीलदार वैष्णव ने बताया कि निष्पक्ष और सुचारू चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्था दुरुस्त करने प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments