बिलासपुर शासकीय कार्यालय नए और पुराने कंपोजिट बिल्डिंग में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। यहां कलेक्टर अवनीश कुमार शरण और डिप्टी कलेक्टर शिव बनर्जी एवं कार्यालय कर्मचारी एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।







