Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर सांसद तोखन साहू को राज्य मंत्री बनाए जाने पर रविवार रात...

बिलासपुर सांसद तोखन साहू को राज्य मंत्री बनाए जाने पर रविवार रात जिले के भाजपाइयों ने मनाया जश्न।

पीएम नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने और बिलासपुर सांसद तोखन साहू को राज्य मंत्री बनाए जाने पर रविवार रात जिले के भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गई और एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां जाहिर की। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए जिले के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई देते हुए आभार ज्ञापित किया।

रविवार का दिन बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए दोहरी सौगात लेकर आया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की प्रतीक्षा में लगे हुए जिले के भाजपाइयों को जैसे ही बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की खबर मिली कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान पर पहुंच गया, भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को कॉल कर खबर की पुष्टि करने में लग गए और देखते ही देखते बधाई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। करबला रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह और उमंग को सेलिब्रेट करने के कार्यक्रम किए गए। कार्यालय परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रताओं ने आतिशबाजी की ओर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। सुशांत शुक्ला और सांसद तोखन साहू के समर्थक भी गली मोहल्ले में ताशा लेकर जश्न मनाते दिखे, चांटीडीह रामायण चौक में भाजपा का तिरंगा लेकर कार्यकर्ता नाचते दिखाई दिए और वही जमकर आतिशबाजी की गई।

शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने दिल्ली गए जिला के भाजपा नेताओं ने वहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर बिलासपुर संसदीय सीट से तोखन साहू को केंद्रिय मंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए बिलासपुर की जनता की ओर से आभार ज्ञापित किया। जिले के नेता, भाजपा पदाधिकारीयो ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिलासपुर से केंद्र सरकार में तोखन साहू को राज्य मंत्री बनाए जाने के निर्णय का ऐतिहासिक स्वागत है, बिलासपुर से पहली बार प्रतिनिधित्व होने से उम्मीद बहुत अधिक बढ़ गई है।उम्मीद है कि मंत्री बन जाने के बाद तोखन साहू प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले ट्रेनों को समय पर चलवाना सुनिश्चित करेंगे, बिलासपुर स्थापित केंद्र के संस्थानों जैसे एनटीपीसी, एसईसीएल और केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्थानीय हितों की रक्षा की जिम्मेदारी भी अब तो मंत्री साहू की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments