बिलासपुर से लोकसभा प्रत्यासी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने नक्सलियों के धमकी भरे पर्चे का करारा जवाब दिया।

बिलासपुर से लोकसभा प्रत्यासी तोखन साहू के नामांकन में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने नक्सलियों के धमकी भरे पर्चे का करारा जवाब दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर नक्सली काम कर रहे है। इसी तरह नक्सलियों ने पहले भी धमकी दी थी। निश्चित रूप से हमारे सुरक्षा बल सजग है और किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।यह सही है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हुई है। पूर्व में भी नक्सली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को टारगेट करने की कोशिश करते रहे हैं।

लेकिन सुरक्षा बल मजबूती से काम कर रहे है। जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की गई है यह उसी का नतीजा है कि नक्सलियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। लेकिन बीजेपी नक्सलियों के धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। बस्तर के नक्सल उन्मूलन के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, पूरी ताकत के साथ बीजेपी नक्सलियों के खिलाफ काम करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles