Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर से हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू, ट्रायल रन के बाद...

बिलासपुर से हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू, ट्रायल रन के बाद हो सकता है नियमित संचालन…

बिलासपुर में हवाई सेवा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एलायंस एयर कंपनी ने हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू की है। पहले यह मंगलवार को ट्रायल के रूप में चलाई जाएगी। इसमें यात्रियों का रिस्पांस मिलने पर इसे समर सेड्यूल में शामिल किया जाएगा। बिलासपुर के चकरभाठा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए मंगलवार को ट्रायल के तौर पर उड़ान का संचालन किया गया। यह उड़ान हैदराबाद से बिलासपुर के लिए सुबह 9.40 बजे टेकऑफ होकर बिलासपुर में 11.30 बजे पहुंचेगी। 20 मिनट बाद यानि 11.55 से बिलासपुर से टेकऑफ कर कोलकाता में 13.45 बजे लैंड करेगी। इसके बाद कोलकाता से 14.15 बजे उड़ान भरने के बाद 16.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 16.30 बजे उड़ान भरने के बाद 18.20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।हैदराबाद के लिए एलायंस एयर ने स्लाट पहले ही बुक करा लिए हैं। शहर के हैदराबाद जाने वालों की संख्या देखने के बाद एलायंस एयर नियमित उड़ान के लिए इसे समर शेड्यूल में शामिल करेगी। अलायंस एयर कंपनी ने हैदराबाद से बिलासपुर का किराया 2999 रुपए तय किया है। इसी तरह बिलासपुर से हैदराबाद जाने के लिए 3956 रुपए देने होंगे। हैदराबाद के लिए एलायंस एयर ने स्लाट पहले ही बुक करा लिए हैं। वहीं, बिलासपुर से हैदराबाद जाने के लिए बुकिंग चल रही है। अलायंस एयर की फ्लाइट हैदराबाद से उड़ान भरेगी। जिसके बाद बिलासपुर पहुंचने के बाद कोलकाता जाएगी। इससे हैदराबाद के साथ ही बिलासपुर के यात्रियों को कोलकाता के लिए कनेक्टिविटी फ्लाइट मिलेगी। बता दें कि वर्तमान में बिलासपुर एयरपोर्ट से पांच रूट में बिलासपुर से कोलकाता, बिलासपुर से दिल्ली, बिलासपुर से जबलपुर, बिलासपुर से प्रयागराज और बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए उड़ान संचालित हो रही है। वहीं, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments