बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की लौटेगी रौनक, अब प्रमुख ट्रेनें यहीं रुकेंगी रेलवे ने चार अहम ट्रेनों का ठहराव शुरू किया, यात्रियों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

बिलासपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ी एक राहत भरी खबर आई है। प्लेटफॉर्म नंबर एक, जो अब तक लगभग सुनसान पड़ा था, वहां अब फिर से रफ्तार लौटेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव इस प्लेटफॉर्म पर देने का फैसला लिया है।कभी यात्रियों से गुलजार रहने वाला प्लेटफॉर्म नंबर एक अब तक वीरान पड़ा था। यहां सिर्फ 11 यात्री ट्रेनें रुक रही थीं, जिनमें से कुछ साप्ताहिक थीं और दो ट्रेनें अक्सर रद्द रहती थीं।जबकि 20 से ज्यादा मालगाड़ियाँ इसी से होकर गुजरती थीं। एसी वेटिंग हॉल, वाटर कूलर, मेडिकल सुविधाएं और फूड ज़ोन जैसी व्यवस्थाएं होने के बावजूद यात्रियों की कमी से ये सब बेअसर साबित हो रहे थे।

लेकिन अब रेलवे ने इस प्लेटफॉर्म की चुप्पी तोड़ने का फैसला किया है।गीतांजलि एक्सप्रेस,पोरबंदर शालीमार, ओख शालीमार और ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुरू कर दिया गया है। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्टॉल संचालकों की कमाई और स्टेशन की गतिविधि में भी इज़ाफा होगा।मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह के प्रयासों से यह बदलाव संभव हुआ है।बुधवार से इन ट्रेनों का ठहराव शुरू हो चुका है।रेलवे का अगला लक्ष्य मुंबई-हावड़ा मेल और टाटा इतवारी एक्सप्रेस को भी इसी प्लेटफॉर्म पर लाना है। यदि यह योजना पूरी होती है, तो प्लेटफॉर्म नंबर एक फिर से यात्रियों की हलचल से जीवंत हो उठेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles