बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 7 पर गुरुवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी सूचना बिलासपुर जीआरपी को मिली तो जीआरपी की टीम ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाया और जिला अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रख दिया। जब जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तो मृत युवक के पास ऐसा कुछ नही मिला जिससे युवक की पहचान हो सके, मृतक की उम्र 40 साल के करीब है। फिलहाल युवक के परिजनों के बारे में अब तक कोई पता नहीं चला है वहीं जीआरपी की टीम स्टेशन के आसपास के इलाकों में जाकर युवक के परिजनों की तलाशी में जुटी हुई है। इधर जीआरपी ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


