रेलवे द्वारा लगातार ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। जिससे यात्रियों के साथ साथ स्टेशन में लगे स्टॉल संचालकों को भी परेशानी उठाना पड़ रहा है। आए दिन ट्रेन रद्द होने से रेलवे स्टेशन सुना सा पड़ गया है। वही एक नंबर दो नंबर तीन नंबर और चार नंबर प्लेटफार्म वीरान हो गए हैं। आए दिन ट्रेन रद्द होने से स्टाल संचालकों की ग्राहकी कम हो गई है।

दिन भर में तीन से चार ट्रेन ही एक नम्बर प्लेटफार्म में पहुंच रही है। ऐसे में कई स्टॉल संचालक अपनी दुकान बंद कर दिए है। जिससे उनका धंधा कम होता जा रहा है। और यही हाल रहा तो बहुत जल्द सभी स्टॉल संचालक धीरे-धीरे अपनी दुकान बंद कर देंगे।



