बिलासपुर: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन समारोह में पीएम मोदी का संबोधन, कलेक्ट्रेट में लोकार्पण कार्यक्रम

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के राज्य स्तरीय समापन समारोह में शामिल हुए।बुधवार को गांधी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों के नगरीय निकायों में 17 सितम्बर 2 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के आयोजन का आह्वान किया था। इसके तहत छत्तीसगढ़ में भी विगत 17 सितम्बर से सभी नगरीय निकायों में व्यापक स्तर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और जन भागीदारी बढ़ाने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संस्थानों को शामिल कर श्रमदान, शपथ ग्रहण, वृक्षारोपण, मैराथन, वॉकथॉन, सायक्लोथॉन एवं विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। लिहाजा समापन समारोह में बिलासपुर के कलेक्ट्रेट मंथन सभा कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक और अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता कार्यक्रम के उद्देश्यों को साझा करते हुए उन्हें इसका उद्देश्य बताया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री के द्वारा गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तो वही स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा दांडी मार्च को लेकर बनाए गए प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles