बिलासा एयरपोर्ट अपडेट: सप्ताह में 2 दिन दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी अलायंस एयर की फ्लाइट।

जगदलपुर से होकर हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की योजना है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अलायंस एयर की फ्लाइट हफ्ते में दो दिन दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। कंपनी ने 28 मार्च से नियमित उड़ान शुरू करने के लिए राज्य सरकार से MoU किया है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब जल्द ही जगदलपुर से होकर हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की योजना है।

शेड्यूल के मुताबिक कोलकाता से फ्लाइट सुबह 7.5 बजे उड़ान भरकर 8.55 बजे चकरभाठा एयरपोर्ट पहुंचेगी। यही फ्लाइट 9.35 बजे उड़ान भरकर 11.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली की फ्लाइट वहां से 7 बजे उड़ान भरकर 9.30 बजे पहुंचेगी और 10.10 बजे उड़ान भरकर 12.40 बजे दिल्ली लौटेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles