बिलासपुर में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी है। कार्यवाही करने के बावजूद इसे गंभीरता से न लेने वालों पर अतिक्रमण विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बिलासा चौक मछली बाजार में सड़क तक सामान फैला कर रखे हुए दुकानों पर अतिक्रमण की कार्यवाही कर सामानों को जप्त कर लिया गया। वही ट्रैफिक व्यवस्था में बार-बार बाधा बनने वाले ठेलो को अतिक्रमण निवारण विभाग के अमले द्वारा जप्त कर लिया गया है। शहर में हर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बन रहे दुकानों और ठेलो पर लगातार कार्यवाही जारी है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क तक अव्यवस्थित ढंग से व्यापार करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।





