बिलासा देवी केवंट एयरपोर्ट को मिली अपनी एम्बुलेंस सेवा कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया लोकार्पणअब 24 घंटे मिलेगी आपात चिकित्सा सुविधा

बिलासा देवी केवंट एयरपोर्ट चकरभाठा के लिए समर्पित एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर वाहन की चाबी एयरपोर्ट प्राधिकरण को सौंपी। यह एम्बुलेंस जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।इस एम्बुलेंस की खरीदी जिला खनिज न्यास मद से की गई है। यह वाहन एयरपोर्ट परिसर में 24 घंटे तैनात रहेगा ताकि किसी भी आकस्मिक या आपात स्थिति में तुरंत उपचारात्मक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

अब तक एयरपोर्ट पर बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस का उपयोग किया जा रहा था।पृथक एम्बुलेंस की उपलब्धता से एयरपोर्ट संचालन और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में और सुधार होगा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान निगम आयुक्त अमित कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल सहित स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles