Homeहमर बिलासपुरबिल्हा में आकाशीय बिजली का कहर ,खेत से लौट रही महिलाओं पर...

बिल्हा में आकाशीय बिजली का कहर ,खेत से लौट रही महिलाओं पर टूटा कहर दो की मौत, चार झुलसीं, अस्पताल में इलाज जारी…

बिलासपुर :-बिल्हा क्षेत्र के ग्राम कुआँपाली में मंगलवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। खेत से घर लौट रही छह महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।जानकारी के मुताबिक, शाम को मौसम बदलने के साथ तेज गर्जना और बारिश शुरू हुई। इसी दौरान खेत से लौट रही 33 वर्षीय सौम्या नेती और 45 वर्षीय सुरेखा नेती पर बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ चल रही दरसबाई कोर्रम, गीताबाई गोड, कुंवरमती और पार्वती यादव गंभीर रूप से झुलस गईं।घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल चारों घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में जारी है।इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बिल्हा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments