बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने बिल्हा विधानसभा बोदरी मंडल व चकरभाठा नगर पंचायत में किया जनसम्पर्क।

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने बिल्हा विधानसभा बोदरी मंडल व चकरभाठा नगर पंचायत में किया जनसम्पर्क।

भाजपा जनसम्पर्क से हर घर के दरवाज़े में दे रही दस्तक, कांग्रेस अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं ढूंढ पा रही : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अध्यक्षता में बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने विधानसभा बिल्हा के बोदरी मंडल और चकरभाठा नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या के साथ जन सम्पर्क किया और क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा, माताए- बहनों, छात्राओं, मरीजों, दुकानदारों , मजदूरों , किसानों सभी वर्गों से मुलाक़ात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त्व वाली केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाया और लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि बीजेपी ने अपना जनसंपर्क अभियान हर क्षेत्रों में तेज कर दिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है और बड़े उमंग से कार्यकर्ता जुट कर कार्य कर रहे है और प्रत्येक क्षेत्र में बीजेपी के नेता हर घर दरवाजे पर दस्तक देकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे है और दूसरी तरफ कांग्रेस अब तक अपना प्रत्याशी नहीं ढूंढ पा रही। इस समय प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार जिस तरह मोदी जी की गारंटी को पुरा कर रही है, उसका लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा। कांग्रेस के किसी भी नेता का कोई जनाधर नहीं रह गया है। प्रदेश की सभी 11 सीट जीतकर हम छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिये गए लक्ष्य में अपनी सहभागिता देंगे। इस अवसर पर……….
.. उपस्थित हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles