बिल्हा BEO कार्यालय का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे अधिकारी

बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की जर्जर इमारत एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। सुबह कार्यालय खुलने से पहले ही खंड शिक्षा अधिकारी के कक्ष का फाल्स सीलिंग और छज्जा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, घटना ने विभागीय भवनों की खस्ता हालत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में कार्यालय के दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर, फर्नीचर, टेबल-कुर्सी और कांच को नुकसान पहुंचा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह भवन पुराने हाईकोर्ट के पीछे स्थित है और इसकी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण भवन की हालत और भी बिगड़ चुकी है, जिससे किसी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिला लिपिक संघ के पदाधिकारियों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है,

लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कार्यालय को स्थानांतरित करने या जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही कलेक्टर को आवेदन देकर मरम्मत कार्य शुरू कराने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं होता, तब तक कार्यालय संचालन अटल विश्वविद्यालय के खाली भवन से किया जा सकता है। यह घटना न केवल विभागीय लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि मानसून के दौरान जर्जर भवनों की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की तत्काल प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा विभाग को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles