बीपीएल हितग्राहियों को पेंशन कार्ड का किया गया वितरण नगर निगम महापौर ने प्रदान किया कार्ड मिलेगी हर महीने राशि

नगर निगम सीमा क्षेत्र में रहने वाले बीपीएल हितग्राहियों को नगर निगम के द्वारा वृद्धा पेंशन प्रदान किया जाता है जिससे उन्हें हर महीने एक निश्चित राशि प्रदान की जाती है जो उनके खर्चे में काम आती है हर महीने ₹500 की राशि हितग्राहियों को नगर निगम के द्वारा दी जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिलासपुर नगर निगम के दृष्टि सभा कक्ष में नगर निगम सीमा क्षेत्र में रहने वाले 39 बीपीएल हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन योजना का कार्ड का वितरण किया गया इस मौके पर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी सहित एमआईसी मेंबर उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी हितग्राहियों को कार्ड के साथ माला पहनकर उनका स्वागत किया गया अब हर महीने इन हितग्राहियों की राशि में नगर निगम के द्वारा राशि उनके खाते में भेजी जाएगी हर महीने नगर निगम के द्वारा नहीं हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन योजना से जोड़ने का काम किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles