बीरसिंहपुर स्टेशन पर यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य: रेल यातायात में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम

यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के अंतर्गत 4 अक्टूबर को कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए। इसमें प्रमुख रूप से 1 प्वाइंट और क्रासिंग को हटाया गया और 1 प्वाइंट और क्रासिंग को स्थापित किया गया। इसके अलावा 22 वेल्डिंग कार्य संपन्न हुए, 06 ग्लूड ज्वाइंट बनाए गए, और 50 मीटर नई रेल लाइन बिछाई गई। इसी के साथ पुरानी लाइन नंबर 5 की लिंकिंग का कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन कार्यों के निष्पादन में ट्रैक मशीन और टॉवर वैगन की भी सहायता ली गई, जो यार्ड मॉडिफिकेशन के लिए आवश्यक तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं।

इन कार्यों के दौरान विशेष ध्यान सुरक्षा मानकों पर रखा गया है ताकि सभी कार्य सुचारू रूप से और बिना किसी अवरोध के पूरे किए जा सकें।बीरसिंहपुर स्टेशन में यार्ड मॉडिफिकेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। बिलासपुर जोन के सीपीआरओ का कहना है कि इस यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के पूरा होने के बाद, रेल यातायात की सुगमता और तेज गति के साथ-साथ सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगी।

इससे माल और यात्री गाड़ियों का परिचालन भी अधिक कुशलता के साथ हो सकेगा। बीरसिंहपुर यार्ड का यह उन्नयन भविष्य में रेल मंडल की क्षमताओं को और सुदृढ़ बनाएगा और इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles