बुजुर्गों को मिला पेंशन कार्ड का तोहफा, नगर निगम ने बढ़ाया कदम,जोन क्रमांक 6 में 13 से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ, महापौर व सभापति रहे मौजूद…

बिलासपुर— नगर निगम द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में वृद्धा पेंशन कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जोन क्रमांक 6 में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहां लगभग 13 से अधिक बुजुर्ग हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन कार्ड का वितरण किया गया।कार्यक्रम में नगर निगम महापौर, सभापति सहित जोन के सभी वार्ड पार्षद विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को कार्ड सौंपे और उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी अन्य जोनों में जारी रहेगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे।पेंशन कार्ड प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने इस पहल की सराहना की और नगर निगम का आभार व्यक्त किया। नगर निगम का यह प्रयास सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles