Homeहमर बिलासपुरबुधवारी बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दान पेटी से 50...

बुधवारी बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दान पेटी से 50 हजार से अधिक की रकम चोरी।

एक बार फिर से थाना तोरवा अंतर्गत मन्दिर में चोरों ने दान पेटी में रखे नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया। शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस हमेशा की तरह इस बार भी मामले में एफआईआर दर्ज कर अंधेरे में हाथ पांव चला रही है।

पुलिस की निष्क्रियता का फायदा उठाकर बदमाशों के साथ साथ चोर उचक्के भी सक्रिय हो गए है जो पुलिस से बेखौफ होकर घरों के साथ साथ मंदिरों को भी निशाना बना रहे है। मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात किसी अज्ञात चोरों ने बुधवारी बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धावा बोलकर वहां रखे दान पेटी में तकरीबन 50 से 55 हजार नगदी रकम लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।शिकायत के बाद तोरवा पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की पता तलाश में जुट गई है। शिकायत करने पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने तोरवा पुलिस को इस चोरी का जिम्मेदार बताते हुए पुलिसिंग की भी पोल खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही चोरों ने मन्दिर में प्रवेश कर दान पेटी में रखे नगदी 50 से 55 हजार रुपये को चुरा लिया। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि मंदिर में तो सीसीटीवी नही लगा है लेकिन आसपास के दुकानों में जरूर कैमरे लगे है अगर पुलिस मामले में तत्परता से कार्यवाही करेगी तो जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

तोरवा थाना अंतर्गत मन्दिर में चोरी की कोई यह पहली घटना नही है। बल्कि इसके पूर्व भी तोरवा थाना क्षेत्र में मन्दिर से लेकर घरों में चोरों ने धावा बोला है। इसके बाद फिर से बुधवारी बाजार के मुख्य मार्ग स्थित इस तरह मन्दिर में चोरी होना कहीं ना कहीं तोरवा पुलिस की पुलिसिंग की पोल खोल रही है। देखने वाली बात होगी कि आखिर इस चोरी के मामले को तोरवा पुलिस कितनी गंभीरता पूर्वक और कब तक सुलझाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments