Homeहमर बिलासपुरबुधवार से भारतीय जनता पार्टी देशभर में शुरू होगी सदस्यता अभियान, बिलासपुर...

बुधवार से भारतीय जनता पार्टी देशभर में शुरू होगी सदस्यता अभियान, बिलासपुर से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह करेंगे इसकी शुरुआत।

भारतीय जनता पार्टी देशभर में सदस्यता अभियान शुरू कर चुकी है, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जहां भाजपा की सदस्यता ली तो वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों और छत्तीसगढ़ भाजपा ने भाजपा की सदस्यता ली, इसके अलावा बुधवार को जिला ब्लाक और मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी, इसी कड़ी में बिलासपुर में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत बुधवार से होगी जिसमें छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह यहां कार्यकर्ताओं की सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

जिला स्तर पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद फिर मंडल और ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी, भाजपा के द्वारा हर 6 साल में सदस्यता अभियान चलाई जाती है, जिसमें सभी सदस्यों को पुनः सदस्यता अभियान में भाग लेना होता है, पिछली बार भाजपा के द्वारा 18 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए गए थे और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी यह बन कर उबरी थी। ऐसे में अब फिर से सदस्यता अभियान प्रारंभ होने से कार्यकर्ताओं में भी खुशी है और वह भी इसमें शामिल होने तत्पर हैं जिससे संगठन को और मजबूत किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments