Homeहमर बिलासपुरसड़क किनारे बाजार लगाने और वाहन पार्क करने से बृहस्पति बाजार की...

सड़क किनारे बाजार लगाने और वाहन पार्क करने से बृहस्पति बाजार की चरमराई यातायात व्यवस्था, निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं।

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधर नहीं रही है। नगर निगम ने दावा किया था कि वृहस्पति बाजार को हाईटेक बनाया जाएगा। लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब तो यहां के सब्जी विक्रेता सड़क पर बैठ गए हैं, जहां लोग वाहन पार्क करते थे। ऐसे में सड़क का 75 प्रतिशत हिस्सा बेजा कब्जा और वाहनों के रखने से जाम हो गया है। जिसके चलते इस सड़क पर चलने वालों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। शाम के वक्त इस रोड पर जाने की बजाए लोग अपने वाहनों के पहिए ही मोड़ लेते हैं, लेकिन न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही निगम अफसर इस पर कोई कार्रवाई कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसे व्यवस्थित कराया जाए ताकि सब्जी लेने आने वाले और राहगीरों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments