बेटियों ने मारी बाजी: छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम गुरुवार को जारी।

छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम गुरुवार को जारी कर दिए हैं। जिसमें एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है, दसवीं में जशपुर की सिमरन सब्बा ने 99.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, वही 12वीं में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है, इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड में सीजीबीएसई दसवीं का परिणाम 74.64 प्रतिशत दर्ज किया गया, वहीं कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत 80.74 प्रतिशत रहा है। दसवीं में जशपुर की रहने वाली सिमरन सब्बा ने 600 में 597 यानी 99.50 फिसदी अंक पाकर टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गरियाबंद की होनीसा 98.83 फ़ीसदी रही है। श्रेयांश कुमार यादव 98.33 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहे हैं तो वही बिलासपुर की वेदांतिका शर्मा ने कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय लेकर पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जिले का मान बढ़ाने वाली वेदांतिका ने बताया कि लगातार रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती थी इससे परिवार सहित मोहल्ले में गर्वान्वित महसूस कर रहे है, वेदांतिका प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है वेदांतिका की मम्मी ने बताया कि वह शुरू से होनहार छात्रा रही है और पढ़ाई के प्रति जिम्मेदार रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles