Homeहमर बिलासपुरबेलतरा विधानसभा के मतदाताओं का सांसद तोखन ने किया अभिनंदन, मतदाताओं और...

बेलतरा विधानसभा के मतदाताओं का सांसद तोखन ने किया अभिनंदन, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को ही बताया सफलता का आधार।

लोकसभा में जनता का भरपूर समर्थन मिलने के बाद भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य दोनों में बनी है इसलिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार प्रदर्शन करने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और भाजपा विधायको ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया। बुधवार को खेल परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मतदाताओं को देवतुल्य बताते हुए तोखन साहू उन्हें धन्यवाद दिया।

बुधवार को सरकंडा स्थित खेल परिसर में मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित भाजपा विधायक ने सभा को संबोधित किया, इस दौरान तोखन साहू ने क्षेत्र के मतदाताओं से कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार आपने ही बनाई है। मैं आपका अभिनंदन करता हु,उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर ही सरकार बनी हैं उनका भी अभिनंदन करते है, मतदाताओं के बीच मैं गौरव महसूस कर रहा हूं। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही सरकार है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर विधानसभा, लोकसभा में जीत दिलाकर इतिहास रचा है। कार्यकर्ताओं की बदौलत मुझे केंद्रीय मंत्री मंडल में स्थान मिला है।

खेल परिसर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से खचाखच भरा हुआ था, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया ।मंच पर विधायक गणों का स्वागत किया गया वहीं कार्यकर्ताओं का भी मंच से स्वागत हुआ, इस दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मतदाताओ और कार्यकर्ताओ की बदौलत ही सरकार बनी है, हम उनका अभिनंदन स्वागत करते हैं।

बेलतरा विधानसभा के खेल परिसर में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के मतदाताओं की बड़ी संख्या रही, इस दौरान संगठन के जुड़े कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर अभिनंदन आभार और धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं वही मतदाताओं को भी देवतुल्य बताया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments