बेलतरा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की शाखा में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, हालांकि वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन उन्होंने बैंक में नुकसान जरूर पहुंचा।
मंगलवार सुबह ग्राम बेलतरा के सर्विस रोड में स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा को लोगो ने खुला पाया। इतनी सुबह बैंक कभी नहीं खुलता नहीं है, इसलिए लोगों को संदेह हुआ। लोग जब बैंक के पास पहुंचे और करीब से देखा तो पता चला कि बैंक के शटर का कुंडा उखाड़ दिया गया है। तुरंत इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि सोमवार मंगलवार की रात बैंक के शटर को तोड़कर दो लोग घुसे थे, जिन्होंने अंदर मौजूद लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। खींझ में उन लोगों ने बैंक में लगे कंप्यूटर सिस्टम को तोड़ दिया। साथ ही अपने साथ सर्वर राउटर भी ले गए। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण एडिशनल एसपी अर्चना झा मौके पर पहुंची। उनके साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



राहत की खबर यह है कि चोर बैंक से कैश ले जाने में सफल नहीं हुये लेकिन उन्होंने बैंक के अंदर काफी नुकसान जरूर पहुंचाया है। स्थानीय लोगों को कहना है कि कुछ समय पहले क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में भी तीन अज्ञात चोरों ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था, हो सकता है इन दोनों मामलों के तार आपस में जुड़े हुए हो। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।



