बेलभाठा तालाब हादसा,दो नाबालिगों की मौत, देर शाम मिली दोनों के शवों की तलाश पूरी ,चार बच्चे गहरे गड्ढे में फंसे, दो को ग्रामीणों ने बचाया,अवैध खुदाई पर आक्रोश

महमंद ग्राम पंचायत के बेलभाठा तालाब में रविवार का दिन दर्दनाक हादसे में बदल गया। नहाने पहुंचे चार नाबालिग अचानक तालाब में बने गहरे गड्ढे में फंस गए। ग्रामीणों ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रियांशु सिंह और उदयन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पवन कुमार और साईं राव पानी में डूब गए।ग्रामीणों के अनुसार तालाब में यह जानलेवा गहराई अवैध खुदाई का नतीजा है। आरोप है कि पिछले पंचायत कार्यकाल में मशीनों से की गई गहरी कटाई ने तालाब की प्राकृतिक संरचना बिगाड़ दी और सामान्य जलस्तर वाले तालाब को खतरनाक बना दिया। लोगों का कहना है कि तालाब पहले कभी इतना गहरा नहीं था।हादसे के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग तालाब के किनारे जुट गए। लगातार तलाश जारी रही और गोताखोरों ने देर शाम अंधेरा बढ़ने के बावजूद खोज अभियान जारी रखा।रेस्क्यू टीम ने रोशनी की मदद से गहराई में तलाश को बढ़ाया।कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम दोनों नाबालिगों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए। दो बच्चों के बच जाने और दो की मौत से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। गांव के लोग अब अवैध खुदाई की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles