Homeहमर बिलासपुरबॉयफ्रेंड ने कुल्हाड़ी मारकर की प्रेमिका की हत्या।

बॉयफ्रेंड ने कुल्हाड़ी मारकर की प्रेमिका की हत्या।

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली में रहने वाले बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। युवती का कसूर बस इतना था कि वह उसके साथ विधिवत विवाह कर परिवार के साथ रहना चाहती थी।

बिना विवाह के साथ में रहने की कुप्रथा अब शहर से होते हुए गांव तक जा पहुंची है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली में लिव इन में रह रहे बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। ग्राम अमाली में रहने वाला 34 वर्षीय गुलशन यादव गांव में ही रोजी मजदूरी का काम करता है, जिसका प्रेम संबंध गांव की ही 19 वर्षीय अंजू यादव से था। दोनों ही शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार के लोग राजी नहीं हुये, जिसके बाद दोनों गांव में ही एक किराए का मकान लेकर अपने परिवार से अलग रहने लगे। इधर लगातार अंजू यादव गुलशन पर यह दबाव बनाती थी कि वह उससे विधिवत विवाह कर ले और परिवार के साथ रहे। रोज-रोज के विवाद से गुलशन तंग आ चुका था। 2 महीने तक परिवार के बिना रहने के बाद अंजू बेचैन होने लगी थी, इसलिए उसने रविवार सुबह एक बार फिर से गुलशन को यही बात कही तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों शांत हुए लेकिन दोपहर में इसी मुद्दे पर फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि गुस्साये गुलशन ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अंजू के गले पर कई वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर हत्या की जानकारी गांव के लोगों को देने के बाद गुलशन यादव खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया।

लेकिन कोटा पुलिस दावा कर रही है कि उसने युवती की हत्या की सूचना पाकर उसके साथ रह रहे उसके कथित पति को ग्राम अमाली के जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार अंजू यादव 19 वर्ष की थी जबकि गुलशन 34 वर्ष का। दोनों के बीच उम्र का एक लंबा फासला है, शायद यही वजह है कि दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाया। अंजू यादव संस्कारी लड़की थी जो अपने पति के परिवार के साथ रहना चाहती थी लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था तो गुलशन भी क्या करता। जाहिर है दोनों में ही समझदारी की कमी थी, जिस कारण से इतनी बड़ी घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments