बोदर्री नगर पालिका में प्रशासकीय अफसर की नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी ने उठाई आवाज़

बिलासपुर आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ ने नगर पालिका परिषद बोदर्री में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी का कहना है कि यह पद अति-संवेदनशील और महत्त्वपूर्ण है, और वर्तमान में इसे कार्य का अनुभव न रखने वाले अधिकारी को सौंपा गया है जिससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ज्ञापन में बताया गया है कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान नगर पालिका परिषद बोदर्री में सहायक प्रयोगशाला कर्मी भारती साहू को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया था। चूंकि उन्हें प्रशासकीय अनुभव नहीं है, इसलिए नगर के महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है और विकास ठप पड़ गया है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इस पद पर किसी पूर्वानुभवी प्रशासकीय अधिकारी की तत्काल नियुक्ति की जाए ताकि नगर पालिका के कार्य संचालन में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। पार्टी ने यह भी सुझाव दिया कि पूर्व-सेवारत अधिकारियों की नियुक्ति पर विचार किया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles