बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए एएसपी अर्चना झा ने फेसबुक लाईव के जरिए किया संवाद।

बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए जिला-पुलिस प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे फेसबुक लाइव कार्यक्रम-दक्षता विकास प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर, एसपी औऱ जिला पंचायत सीईओ के बाद एएसपी अर्चना झा ने भी फेसबुक लाईव के जरिए संवाद किया। अधिकारियों ने बच्चों को परिणाम से ना घबराने की सीख देते हुए भविष्य की असीम सम्भावनाओं पर फोकस करने कहा। फेसबुक लाईव के जरिए जुड़े छात्रों, पालको औऱ शिक्षकों से संवाद करते हुए अर्चना झा ने बच्चों को परीक्षा परिणाम से चिंतित ना होते हुए असफलता को सहज ढंग से स्वीकारने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों से चर्चा के दौरान अर्चना झा ने बच्चों से कहा कि आप अपना कर्म करते रहिए, जिस प्रकार चलने सीखते समय बच्चा सीखता है, गिरता है और फिर खड़ा होता है, उसी तरह असफलता को चैलेंज के रूप में लेना है। एएसपी झा ने बच्चों से कहा कि नकारात्मक विचारधारा से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और हमेशा सकारात्मक आत्म विश्लेषण करें। कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम आपकी पर्सनॉलिटी को डिफाइन नहीं करता अतः असफलता पर ध्यान ना देकर अपने उद्देश्य पर लक्ष्य करें सफलता अवश्य मिलेगा।एएसपी ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा परीक्षा परिणाम से सभी बच्चे तनावग्रस्त रहते हैं इसलिए उन्हें अधिक से अधिक समय दें, और उनका मनोबल बढ़ाते रहें। जिला प्रशासन की यह पहल आगामी 6 मई तक जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles