भगवती मानव कल्याण संगठन और मोहल्ले वासियों के बीच जमीन को लेकर विवाद, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।

भगवती मानव कल्याण संगठन और मोहल्ले वासियों के बीच जमीन को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत लेकर भगवती मानव संगठन के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। सकरी के ग्राम चिचिरदा के रहने वाले अश्वनी कौशिक ने बताया कि जिस जमीन को लेकर मिथ्या धारा लगाकर उनके लोगों को परेशान किया जा रहा है।

इस काम में गांव के ही विजय सूर्यवंशी, प्रमोद सूर्यवंशी और मोहल्ले वाले शामिल है। संगठन का कहना है कि मौके पर जाकर जमीन की सत्यता की जांच की जाए ताकि न्याय सही हो और निष्पक्ष जाँच हो। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि डीएसपी रैंक के अधिकारी गांव जाकर मामले की जांच करेंगे और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles