
रतनपुर जे वासित अली की रिपोर्ट: रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने कुर्मी भवन के 2022 से अधूरे रहने के सवाल पर बताया कि यह ठेका पूर्व परिषद के समय हुआ था। ठेकेदार काम पूरा नहीं कर रहा था, जिसे अब निरस्त कर नया टेंडर प्रक्रिया में है और जल्द प्रगति दिखाई देगी।ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका में ठेकेदार के कई कार्य अधूरे हैं। चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ, जबकि कुछ लोग स्वार्थपूर्ति के लिए आरोप लगाते रहे।हितग्राहियों के कार्यालय में न आने पर उन्होंने बताया कि अब काम त्वरित रूप से पूरे किए जा रहे हैं। राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं में 12-15 दिन में कार्य संपन्न होता है, जिससे जनता परेशान नहीं हो रही और कार्यालय में भीड़ नहीं लगती।रतनपुर में ट्रिपल इंजन सरकार के दौरान कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। हालांकि शहर की सड़कों और तालाबों की स्थिति अभी चुनौतीपूर्ण है। अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि विकास की गाथा लगातार जारी रहेगी और भविष्य में जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछे जाते रहेंगे।


