भाई-बहन के प्रवित्र त्योहार रक्षाबंधन के लिए सज चुकी है बाजारों में राखियों की दुकान।

रक्षाबंधन का त्यौहार 19 अगस्त श्रावण पूर्णिमा सोमवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों में राखियों की दुकानों पर भीड़ भी नजर आने लगी है। राखी का त्योहार नजदीक आने के साथ ही सुबह से देर रात तक राखी बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। साथ ही इस बार सावन के अंतिम सोमवार के दिन राखी पडने के कारण भगवान शिव की राखी भी लोग पसंद कर रहे हैं। इस बार भगवान की राखी ज्यादातर देखने को मिल रही है।

जिसमें भगवान राम, कृष्ण, गणेश, शिवजी, रुद्राक्ष आदि राखी मार्केट में ज्यादातर देखने को मिल रहे है। वृंदावन के व्यापारी ने बताया कि इस बार अयोध्या की राम लला की राखी की डिमांड ज्यादा है। जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इसके साथ ही बच्चों की पसंदीदा लाइट वाली राखी की भी बहुत सारी वैरायटी मार्केट में देखी जा सकती है। इस बार राखी की वैरायटी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके साथ ही व्यापारियों ने बताया कि राखी के रेट में ज्यादातर बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले दो-तीन वर्षों से राखी का रेट सामान्य ही है। शहर के अधिकांश क्षेत्र में रखिया सज चुकी है, जिसे लेने लोग भी आने लगे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles