Homeहमर बिलासपुरभाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल को लड्डुओं में तोलकर, इसके बाद...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल को लड्डुओं में तोलकर, इसके बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल का स्वागत किया।

इसी महीने संपन्न हुए छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बिलासपुर से भाजपा के अमर अग्रवाल विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए हैं लिहाजा विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने के बाद अब उनके विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जा रहा है इसी कड़ी में गुरुवार को वार्ड क्रमांक 45 हेमू नगर में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का स्वागत किया गया वार्ड पार्षद और नगर निगम सभापति अशोक विधानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल को लड्डुओं में तोला,इसके बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल का स्वागत किया। इस मौके पर अमर अग्रवाल के यहां तो ठंड के मौसम को देखते हुए पांच हितग्राही को कंबल का भी वितरण यहां किया गया। इस मौके पर अमर अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर के विकास के साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे यह प्रयास उनका रहेगा और वह इसे पूरा भी करेंगे जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें विधायक के रूप में चुनकर अपना प्रतिनिधित्व करने का अवसर एक बार पुनः दिया है उसे पर वह हर उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने पिछले 5 सालों में जिस तरह से बिलासपुर के विकास की रफ्तार धीमी होने के साथ अपराध में हुई बढ़ोतरी पर उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि अब उनकी हर समस्या का समाधान उनके द्वारा करने की पूरी कोशिश होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments